15 दिसंबर 2014 - 19:23
ईराक़ सरकार को चेहलुम की सफ़लता पर मुबारकबाद।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ने इराक़ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के सफल व सुरक्षित आयोजन पर इराक़ सरकार, सशस्त्र बल और स्वयंसेवी बल को बधाई दी है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ने इराक़ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के सफल व सुरक्षित आयोजन पर इराक़ सरकार, सशस्त्र बल और स्वयंसेवी बल को बधाई दी है।
अली शमख़ानी ने इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी के नाम अपने एक संदेश में तकफ़ीरी आतंकवादियों और उनके समर्थकों की चेहलुम की शोक सभाओं को अशांत करने की नीयत का उल्लेख किया और कहा कि सुरक्षा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में इराक़ सरकार की दक्षता और इन सभाओं के प्रबंधन के लिए उचित व उपयोगी योजनाएं यह दर्शाती हैं कि इस देश के ज़िम्मेदार तंत्र कितने योग्य हैं।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि इराक़ सरकार द्वारा सुरक्षा को जनता के हवाले करने और स्वयंसेवी बल की अपार क्षमता को समझदारी से इस्तेमाल करने से एक बार फिर इराक़ में सुरक्षा क़ायम करने और तकफ़ीरी आतंकवाद से निपटने में वीर इराक़ी राष्ट्र की अदम्य शक्ति, दुनिया के सामने सिद्ध हो गई है। उन्होंने 15 लाख से ज़्यादा ईरानी श्रद्धालुओं और दुनिया के साठ देशों के कई मिलियन श्रद्धालुओं की मेज़बानी करने पर इराक़ी सरकार व जनता की सराहना करते हुए कहा कि विशेष सुरक्षा स्थिति में चेहलुम की महासभा के आयोजन से अत्याचार से मुसलमानों के संघर्ष, न्याय की स्थापना और इस्लाम की एकेश्वरवादी छवि दुनिया के सामने पेश हो सकी।