13 दिसंबर 2014 - 19:21
एबोला से मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन, डब्ल्यू एच ओ, ने शुक्रवार को कहा कि तीन अफ्रीकी देशों गिनी, लाईबीरिया और सिएरा लियोन में एबोला बीमारी की वजह से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है और अब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6583 हो गई है ।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन, डब्ल्यू एच ओ, ने शुक्रवार को कहा कि तीन अफ्रीकी देशों गिनी, लाईबीरिया और सिएरा लियोन में एबोला बीमारी की वजह से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है और अब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6583 हो गई है । डब्ल्यू एच ओ ने कहा है कि यह आंकड़ा 10 दिसंबर तक के हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन की रिपोर्ट के अनुसार गिनी,
लाईबीरिया और सिएरा लियोन में एबोला बीमारी में ग्रस्त होने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और उनकी संख्या बढ़कर 18 हजार 188 तक पहुंच गई है। उधर संयुक्त राष्ट्र के एबोला विरोधी विभाग के प्रमुख डॉ डेविड नाबोरो ने कहा है कि पश्चिम अफ्रीका में एबोला  महामारी पर काबू पाने में कई महीने लग सकते हैं। इस संबंध में नाबोरो द्वारा जारी एक समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के अगले साल की शुरुआत तक एबोला वायरस से प्रभावित होने वाले सभी रोगियों को अलग रखने का लक्ष्य था लेकिन मौजूदा स्थिति में इस लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है।