13 दिसंबर 2014 - 19:16
सीरिया में दाइश ने अपने दो सौ आतंकवादियों को मार दिया।

दाइश ने अपने दो सौ आतंकवादियों की जंग से भागने के कारण गोली मार कर हत्या कर दी है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार दाइश ने अपने दो सौ आतंकवादियों की जंग से भागने के कारण गोली मार कर हत्या कर दी है। उधर ख़बर है कि दैरुलज़ोर के एयरपोर्ट के पास सीरियाई सेना के हमलों में दाइश के लगभग दो सौ आतंकवादी मारे गए हैं।
सीरिया की सेना ने दैरुलज़ोर के एयरपोर्ट के पास एक टैंक को नष्ट कर दिया जिसमें गोला बारूद भर कर एक सुरक्षा पोस्ट पर हमला करने की कोशिश की गई थी। टैंक में बैठा लीबियन आतंकवादी भी मारा गया।