अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना; इराक से प्राप्त सूचना के अनुसार एक इराकी पुलिस ने अपनी जान निछावर करके दसियों अज़ादारों को बचा लिया। दियाला प्राँत के पुलिस चीफ़ जमील उलशमरी ने कहा है कि एक तकफीरी आतंकवादी विस्फोटक पदार्थों से भरी बेल्ट बांधकर अज़ादारों के बीच विस्फोट करना चाहता था लेकिन निहादुज़्ज़ुबैदी नामक पुलिसकर्मी जाकर आत्मघाती हमलावर से लिपट गया और खुद शहीद हो कर दसियों ज़ाएरीन की जान बचा ली।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक चौंतीस वर्षीय पुलिसकर्मी जो कर्बला के ज़ाएरीन की सुरक्षा पर तैनात था उस ने भी एक आत्मघाती हमलावर से लिपट कर दसियों अज़ादारों को बचा लिया था। इस तरह वह भी हक़ के रास्ते में शहीद हो गया। ज्ञात रहे कि इराकी पुलिस सूत्रों के अनुसार दसियों पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहादत को गले लगाकर हजारों लोगों को तकफीरी आतंकवादियों के हमलों से सुरक्षित रखा है।
13 दिसंबर 2014 - 19:15
समाचार कोड: 658004
इराक से प्राप्त सूचना के अनुसार एक इराकी पुलिस ने अपनी जान निछावर करके दसियों अज़ादारों को बचा लिया। दियाला प्राँत के पुलिस चीफ़ जमील उलशमरी ने कहा है कि एक तकफीरी आतंकवादी विस्फोटक पदार्थों से भरी बेल्ट बांधकर अज़ादारों के बीच विस्फोट करना चाहता था लेकिन निहादुज़्ज़ुबैदी नामक पुलिसकर्मी जाकर आत्मघाती हमलावर से लिपट गया और खुद शहीद हो कर दसियों ज़ाएरीन की जान बचा ली।