अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना। अलइराक़ टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक खालिद अलएबादी ने शुक्रवार को कर्बला में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इराक़ और दुनिया के अन्य देशों से हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सत्रह लाख से अधिक अज़ादार कर्बला पहुंच रहे हैं और इस शहर तक आने के सभी रास्ते सुरक्षित हैं। खालिद अलएबादी ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह से हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और आपके बावफ़ा साथियों के चेहलुम के अवसर पर करबला आने वाले ज़ाएरीन को सुरक्षा प्रदान करने के लिये प्रयासरत हैं। इराकी रक्षा मंत्री ने कहा कि नब्बे प्रतिशत ज़ाएर कर्बला पहुंच चुके हैं और कर्बला आने वाले कुछ मार्गों पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ज़ाएरीन का जनसमूह है जो कर्बला की ओर आ रहा है।
गौरतलब है कि शनिवार तेरह दिसंबर मुताबिक़ बीस सफ़र को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और आपके साथी का चेहलुम मनाया जा रहा है।
12 दिसंबर 2014 - 19:44
समाचार कोड: 657827
अलइराक़ टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक खालिद अलएबादी ने शुक्रवार को कर्बला में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इराक़ और दुनिया के अन्य देशों से हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सत्रह लाख से अधिक अज़ादार कर्बला पहुंच रहे हैं और इस शहर तक आने के सभी रास्ते सुरक्षित हैं।