12 दिसंबर 2014 - 19:41
ईरान के डिप्टी स्पीकर ने वार्ता टीम का समर्थन किया।

मोहम्मद हसन अबू तुराबी फ़र्द ने बृहस्पतिवार के दिन पश्चिमी ईरान में स्थित मलईर शहर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु वार्ता टीम को पूरी ताकत के साथ राष्ट्रीय हितों के लिये वार्ता जारी रखने चाहिए।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना। इरना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद हसन अबू तुराबी फ़र्द ने बृहस्पतिवार के दिन पश्चिमी ईरान में स्थित मलईर शहर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु वार्ता टीम को पूरी ताकत के साथ राष्ट्रीय हितों के लिये वार्ता जारी रखने चाहिए। मोहम्मद हसन अबू तुराबी फ़र्द ने यह बात जोर देकर कही कि ईरान वार्ता टीम को निर्धारित दायरे का संरक्षण करते हुए पूरी ताकत के साथ और राष्ट्रीय हितों के लिये वार्ता प्रक्रिया जारी रखना चाहिए। मोहम्मद हसन अबू तुराबी फ़र्द ने ईरान और गुट पांच धन एक के परमाणु वार्ता के दौरान अमेरिका के अवैध मांगों के सामने डट जाने और दृढ़ता को संसद की मांग बताया। ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच चौबीस नवंबर तक व्यापक समझौता न होने की वजह से परमाणु वार्ता की अवधि में सात महीने का विस्तार कर दिया गया है।