12 दिसंबर 2014 - 19:35
तेहरान के मेयर डॉक्टर क़ालीबाफ़, कर्बला के मेयर बनाए गए। + तस्वीरें

ईरान की राजधानी तेहरान के मेयर डॉक्टर मोहम्मद बाक़िर कालीबाफ को चेहलुम के दिनों में कर्बला का मेयर बनाया गया है।

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की राजधानी तेहरान के मेयर डॉक्टर मोहम्मद बाक़िर कालीबाफ को चेहलुम के दिनों में कर्बला का मेयर बनाया गया है।
डॉक्टर क़ालीबाफ़ ने करबला में पहुंचकर ईरान के दूतावास का दौरा किया जहां डॉक्टर शुक्रउल्लाह ताहिर ने उनका स्वागत किया।
इराक में ईरान के राजदूत 'हसन दानाई फ़र भी कर्बला में डॉक्टर क़ालीबाफ़ के साथ हैं।