12 दिसंबर 2014 - 15:14
कर्बला में चेहलुम के अवसर पर अहले बैत (अ) वर्ल्ड एसेंबली की सांस्कृतिक सेवाएँ + तस्वीरें

अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी और उर्दू ज़बान में अनुवादित यह लीफ़लेट ज़ाएरीन के सामने ज़रूरी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अहले बैत (अ) वर्ल्ड एसेंबली ने धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों को अन्जाम देने के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर के निर्देश का पालन करते हए कर्बला में चेहलुम के अवसर पर 16 विभिन्न विषयों पर आधारित लीफ़लेट बाँटे हैं।
अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी और उर्दू ज़बान में अनुवादित यह लीफ़लेट ज़ाएरीन के सामने ज़रूरी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।
यह लीफ़लेट विभिन्न मुद्दों जैसे ज़ियारत के आदाब, पैदल चलने वाले ज़ाएरीन का मार्गदर्शन, कुरआन का महत्व, नमाज़ की अहमियत और उसके छोड़ने की सजा, मुसलमानों को इमाम खुमैनी (रह) और इमाम ख़ामेनई का पैग़ाम, इमाम हुसैन (अ) के ग़म में मरसिये और तकफीरी विचारधारा के ख़तरे आदि शामिल हैं।
लाखों की संख्या में यह लीफ़लेट जो फारसी ज़बान में ईरान में छपे हैं और अन्य ज़बानों में कूफ़े में छपवाए गए हैं ज़ाएरीन के बीच बाँटे जा रहे हैं।
एसेंबली ने केवल लीफ़लेट छपवाने पर संतोष नहीं किया बल्कि ईरानी सीमा पर और नजफ़ से कर्बला के रास्ते में कई जगहों पर कल्चरल स्टेशन का इंतेज़ाम भी किया है।

۔