अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दो मामलों में बरी कर दिया है। इससे पहले जवाबदेही अदालत आसिफ जरदारी को पोलो ग्राउँड के रेफरेंस में भी बरी कर चुकी है। इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ एनबीए संदर्भ की सुनवाई की, अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दो मामलों आरसेस ट्रैक्टर और ए आर वाई गोल्ड में बरी कर दिया है, 17 दिसंबर को एस जी एस और कोटेकना के संदर्भ में सबूत दिए जाएंगे। इससे पहले जवाबदेही अदालत आसिफ जरदारी पोलो ग्राउँड के संदर्भ में बरी कर चुकी है।
12 दिसंबर 2014 - 14:34
समाचार कोड: 657759
पाकिस्तान में इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दो मामलों में बरी कर दिया है।