12 दिसंबर 2014 - 14:31
करबला में दुनिया की सबसे बड़ी नमाज़े जमाअत।

इराक़ के करबला शहर में तीस किलो मीटर के इलाक़े में दुनिया की सबसे बड़ी नमाज़े जमाअत का आयोजन किया गया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के करबला शहर में तीस किलो मीटर के इलाक़े में दुनिया की सबसे बड़ी नमाज़े जमाअत का आयोजन किया गया है करबला में हज़रत इमाम हुसैन (अ) के चेहल्लुम में हिस्सा लेने के लिए 20 लाख से अधिक ज़ायरीन अब तक करबला पहुँच चुके हैं। नमाज़े जमात कर्बला और नजफ़े अशरफ़ के बीच अदा की गई। ज़ायरीन की सुरक्षा के लिये सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पच्चीस हजार अधिकारी कर्बला की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने काँधों पर लिए हुए हैं। करबला में ज़ायरीन को सल्फ़ी वहाबी यज़ीदी आतंकवादियों से जबरदस्त खतरा है जो पवित्र रौज़ों और धार्मिक स्थलों को शहीद करने का नापाक इरादा रखते हैं।