अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों का इराक के शहर करबला के निकट हज़रत इमाम हुसैन (अ) के चेहल्लुम में भाग लेने वाले ज़ायरीन पर रॉकेट से हमला किया है कर्बला में आज 17 लाख ज़ायरीन हैं इराकी अधिकारियों के अनुसार कल चेहलुम के दिन ज़ायरीन की संख्या 20 लाख से अधिक हो जाएगी।
सल्फ़ी वहाबी यज़ीदियों ने कर्बला के आसपास 13 रॉकेटों से हमला किया है जिसमें किसी के मरने की अभी कोई सूचना नहीं है इराक के रक्षा मंत्री का कहना है कर्बला में आज 17 लाख ज़ायरीन हैं और कल चेहल्लुम के दिन यह संख्या 20 लाख से बढ़ जाएगी।
सूचना के अनुसार इराक के अलावा दुनिया के 60 देशों से पांच लाख से ज़्यादा अज़ादार इमाम हुसैन अ. के चेहलुम में हिस्सा लेने के लिए अब तक कर्बला पहुंच चुके हैं। कर्बला में इस साल चेहलुम के अवसर पर बहुत अधिक संख्या में हुसैनी करबला पहुँचे हैं जो इस दौर के यज़ीदियों आईएसआईएल आतंकवादियों की हार और विफलता का सूचक है।
12 दिसंबर 2014 - 14:27
समाचार कोड: 657755
सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों का इराक के शहर करबला के निकट हज़रत इमाम हुसैन (अ) के चेहल्लुम में भाग लेने वाले ज़ायरीन पर रॉकेट से हमला किया है कर्बला में आज 17 लाख ज़ायरीन हैं इराकी अधिकारियों के अनुसार कल चेहलुम के दिन ज़ायरीन की संख्या 20 लाख से अधिक हो जाएगी।