11 दिसंबर 2014 - 18:39
 क़ज़्ज़ाफ़ी के ख़ज़ाने का पता चला।

दक्षिण अफ्रीक़ा के एक समाचार पत्र ने लिखा है कि लीबिया के पूर्व तानाशाह द्वारा 200 अरब डॉलर, सैकड़ों टन सोना, 60 लाख कैरेट हीरे और अन्य जवाहरात दक्षिण अफ़्रीक़ा स्थानांतरित किए गए थे। इस देश में क़ज़्ज़ाफ़ी द्वारा जमा किए गए धन का मूल्य 2 हज़ार अरब डॉलर से भी अधिक था।

दक्षिण अफ्रीक़ा के एक समाचार पत्र ने लिखा है कि लीबिया के पूर्व तानाशाह द्वारा 200 अरब डॉलर, सैकड़ों टन सोना, 60 लाख कैरेट हीरे और अन्य जवाहरात दक्षिण अफ़्रीक़ा स्थानांतरित किए गए थे। इस देश में क़ज़्ज़ाफ़ी द्वारा जमा किए गए धन का मूल्य 2 हज़ार अरब डॉलर से भी अधिक था। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, दक्षिण अफ़्रीक़ा के इंडिपेंडेंट समाचार पत्र ने इस देश में क़ज़्ज़ाफ़ी द्वारा छोड़ी गई दौलत, 200 अरब डॉलर के अलावा सैकड़ों टन सोने और कम से कम 60 लाख कैरेट के हीरों से पर्दा उठाया है। यह समाचार पत्र लिखता है कि दक्षिण अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा और अंतर्राष्ट्रीय पक्षों के बीच इस बहुत बड़ी मात्रा में धन के संबंध में मतभेद पाये जाते हैं। यह बड़ा ख़ज़ाना, जो एक साथ सबसे बड़ा ख़ज़ाना माना जाता है, सात गोदामों में छिपा कर रखा गया है जिसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। यह गोदान जोहानेसबर्ग औऱ प्रीटोरिया के बीच स्थित हैं। लीबिया की जनता की इस दौलत को क़ज्ज़ाफ़ी की सरकार के अंतिम दिनों में 60 वाहनों में भर कर दक्षिण अफ़्रीक़ा स्थानांतरित किया गया था। इस बात पर सहमति, क़ज्ज़ाफ़ी को सत्ता से अलग होने के लिए राज़ी करने के लिए ज़ूमा की लीबिया यात्रा के दौरान बनी थी। इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि विभिन्न गोदामों में 2000 अरब डॉलर रखे गए हैं और इसके अलावा सैकड़ों अरब डॉलर मूल्य का धन जो क़ानूनी रूप से दक्षिण अफ्रीक़ा में है, 260 अरब डॉलर से अधिक है, जो औपचारिक रूप से दक्षिण अफ़्रीका की चार बैंकों में रखा गया है। क़ानूनी रूप से दक्षिण अफ़्रीक़ा में क़ज्ज़ाफ़ी द्वारा निवेश में कई होटल भी हैं। इस समाचार पत्र ने लिखा है कि लीबिया के अधिकारियों ने दक्षिण अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति से मांग की है कि वे तुरंत इस धन को लौटा दें वरना अंतर्राष्ट्रीय अदालत में उनके ख़िलाफ़ चोरी का मुक़द्दमा दर्ज कराया जाएगा। दक्षिण अफ़्रीक़ा की सरकार के पास मौजूद दस्तावेज़ों से पता चलता है कि क़ज्ज़ाफ़ी के कम से कम 179 अरब डॉलर ग़ैर क़ानूनी रूप से दक्षिण अफ़्रीक़ा के गोटंग प्रांत में रखे गए हैं।