10 दिसंबर 2014 - 18:51
 इराक़ ज़ायरीन पर हमले से पहले हमलावर गिरफ़्तार

इराक़ी सैनिकों ने एक आत्मघाती हमलावर को, इमाम हुसैन के ज़ायरीन पर हमले से पहले गिरफ़्तार कर लिया।

इराक़ी सैनिकों ने एक आत्मघाती हमलावर को, इमाम हुसैन के ज़ायरीन पर हमले से पहले गिरफ़्तार कर लिया।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बग़दाद की सैन्य कमान ने बताया है कि यह आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी से इमाम हुसैन की ज़ियारत के लिए जाने वालों पर हमला करना चाहता था। यह आतंकवादी दक्षिणी बग़दाद के अदवानिया क्षेत्र में ज़ायरीन के मार्ग में कार बम का धमाका करने का इरादा रखता था।
दूसरी ओर पवित्र नगर नजफ़ के हवाई अड्डे से प्रतिदिन 25 हज़ार ज़ायर  इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए करबला पहुंच रहे हैं। इस मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है और अब तक नजफ़ से करबला पैदल जाने वालों के मार्ग में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। नजफ़ से लेकर करबला तक के पूरे मार्ग पर इराक़ी सुरक्षा बल तैनात हैं।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मार्ग पर हज़ारों लोग, ज़ायरीन की सेवा के लिए मौजूद हैं और लोगों में खाने-पीने की फ़्री चीज़ें बाँटी जा रही हैं और इसी प्रकार उनके लिए मुफ़्त में ठहरने का भी बंदोबस्त किया गया है।