10 दिसंबर 2014 - 06:48
क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से लेने की ज़रूरत।

ईरान, इराक़ व सीरिया के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

ईरान, इराक़ व सीरिया के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, इराक़ के विदेश मंत्री इब्राही जाफ़री और सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने तेहरान में हिंसा व उग्रवाद विरोधी संसार नामक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की जिसमें तीनों नेताओं ने क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने इस त्रिपक्षीय बैठक के बारे में कहा कि तीनों देश, आपसी परामर्श द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के मार्ग पर आगे बढ़ने का गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान परामर्श द्वारा किया जाना चाहिए, कहा कि आतंकवाद, क्षेत्र की एक जटिल समस्या है और इस्लामी गणतंत्र ईरान इसके समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि ईरान, सीरिया व इराक़ के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं व संकटों का समाधान खोजने के मार्ग में एक क़दम है।