राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि हम कामना करते हैं कि सीरिया में फिर से शांति वापस आए और सीरियावासी, शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान, सदैव ही सीरिया की जनता के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि सीरिया की जनता की सफलता का क्रम जारी रहेगा। डा. हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में “चरमपंथ एवं हिंसा विरोधी” नामक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के इतर सीरिया के विदेशमंत्री के साथ भेंट में बल देकर कहा कि अब यह बात पूर्ण रूप से स्पष्ट हो चुकी है कि कुछ देशों द्वारा आतंकवादी गुटों की सहायता एवं समर्थन करना एक ग़लत नीति थी। उन्होंने कहा कि यह नीति परिणामहीन रही है।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि वे लोग जो सीरिया में हिसंक कार्यवाहियां कर रहे हैं वे विद्रोही नहीं बल्कि आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि कल तक जो लोग आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे थे अब वे धीरे धीरे उनसे दूरी बना रहे हैं।
इस भेंटवार्ता में सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मोअल्लिम ने सीरिया की जनता और सरकार के प्रति ईरान के समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तेहरान और दमिश्क़, एक ही मोर्चे पर हैं। सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों का प्रयास क्षेत्र में ख़ून की नदी बहाना और युद्ध की आग को भड़काना है। उन्होंने अमरीका तथा कुछ अन्य देशों की ओर से आतंकवादियों के समर्थन की निंदा की।
सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मोअल्लिम ने हाल ही में सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के हवाई आक्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाहियां करने से ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों का उद्देश्य, सीरिया के मूलभूत ढांचे को क्षतिग्रस्त करना है।
10 दिसंबर 2014 - 06:27
समाचार कोड: 657190
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि हम कामना करते हैं कि सीरिया में फिर से शांति वापस आए और सीरियावासी, शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।