रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका से प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन वेटरेंज़ टुडे के मुख्य संपादक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी वर्चस्व स्थापित है इसलिए यह इंटरनेशनल संस्था, सीरिया पर ज़ायोनी शासन के हमले की निंदा नहीं करेगी। जेम डीन ने इस इंटरनेशनल न्यूज़ चैनल से बातचीत में सीरिया पर इस्राईल के हमले के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह एक उल्लेखनीय बात है कि यहूदी सरकार ने क्यों इस समय, सीरिया को अपनी आक्रामकता का निशाना बनाया है।
उन्होंने कहा कि इस्राईल ने हमला करके विश्व जनमत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है ताकि विश्व स्तर पर समस्या उठने के परिणाम स्वरूप उसके वुजूद को ताक़त मिल सके। अमेरिका से प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन वेटरेंज़ टुडे के मुख्य संपादक डीन ने कहा कि जायोनी सरकार को अपने ऊपर आलोचना की कोई परवाह नहीं होती और अफसोस की बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी केवल अमेरिका के अधीन होने के आधार पर, कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की जा रही है।
10 दिसंबर 2014 - 06:08
समाचार कोड: 657188
अमेरिका से प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन वेटरेंज़ टुडे के मुख्य संपादक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी वर्चस्व स्थापित है इसलिए यह इंटरनेशनल संस्था, सीरिया पर ज़ायोनी शासन के हमले की निंदा नहीं करेगी।