10 दिसंबर 2014 - 06:06
 प्रतिरोध को कमजोर करने का इस्राईल का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

मध्य पूर्व मामलों के एक प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार की प्रतिरोध को कमजोर करने की योजना कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।

मध्य पूर्व मामलों के एक प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार की प्रतिरोध को कमजोर करने की योजना कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार एक ईरानी समाचार एजेंसी के साथ इंटरव्यू में प्रमुख अरब राजनीतिक विश्लेषक मुर्तज़ा ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार की प्रतिरोध को कमजोर करने की योजना कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।
इस्राईल के खिलाफ़ फिलिस्तीनी जनता के तीसरे संभावित इंतेफ़ाज़े का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा, पश्चिमी तट और अन्य फिलिस्तीनी क्षेत्रों की जनता ज़ायोनी सरकार के अत्याचार का हर हाल में मुक़ाबला करने को तैयार हैं।
विश्लेषक का कहना था कि ज़ायोनी सरकार प्रतिरोध को कमजोर करने की उद्देश्य से हर प्रकार की रणनीति अपना रही है और मिस्र, सीरिया, लेबनान, यमन और बहरैन में जारी संघर्ष का लाभ उठाने का हर संभव प्रयास कर रही है।
अधिकृत क़ुद्स शहर में जारी तनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सभी जंगों में इस्राईल को हार का सामना करना पड़ा है और इसलिए ज़ायोनी सरकार अपने नापाक उद्देश्यों को प्राप्त करने में नाकाम रही है।