पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ अपने देश के संबंध विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है।
नवाज़ शरीफ़ ने मंगलवार को इस्लामाबाद में ईरान के वित्त मंत्री अली तय्यब निया से मुलाक़ात में ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपने देश के संकल्प की सूचना दी और कहा कि पाकिस्तान, ईरान से पाइप लाईन के माध्यम से गैस के आयात और बिजली के आयात में विस्तार का पक्का इरादा रखता है। उन्होंने इसी प्रकार ईरानी व पाकिस्तानी कंपनियों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यवहारिक तंत्र बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। नवाज़ शरीफ़ ने ईरान व गुट पांच धन एक की परमाणु वार्ता के बारे में कहा कि उन्हें आशा है कि यह वार्ता शीघ्र ही वांछित परिणाम तक पहुंच जाएगी।
इस मुलाक़ात में ईरान के वित्त मंत्री अली तय्यब निया ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति रूहानी का सलाम पहुंचाया और कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा निमंत्रण दिए जाने के बाद श्री रूहानी शीघ्र ही पाकिस्तान की यात्रा करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में उचित विस्तार आएगा।
9 दिसंबर 2014 - 20:21
समाचार कोड: 657136
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ अपने देश के संबंध विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है।