इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल ने अपने अपराध जारी रखते हुए कई ईसाई बच्चों के सिर काट दिए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में इंगलिकन चर्च के पादरी एंड्रू व्हाइट ने बताया है कि देश के उत्तरी भाग में आईएसआईएल के अपराध निरंतर जारी हैं और इस तकफ़ीरी गुट ने इस्लाम धर्म स्वीकार न करने के बहाने कई ईसाई बच्चों के सिर काट दिए हैं। उन्होंने ईसाइयों द्वारा इस्लाम स्वीकार न करने के कारण उनकी हत्या को बहुत दु:खद बताया और कहा कि आईएसआईएल के आतंकी, उन ईसाई बच्चों को मौत की धमकी देते हैं जो उनके आदेशों का पालन नहीं करते। संयुक्त राष्ट्र संघ के बाल कोष यूनीसेफ़ ने 2014 को बच्चों के लिए अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायी वर्ष बताते हुए अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष होने वाली झड़पों में डेढ़ करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं या सशस्त्र गुटों की ओर से उनका दुरुपयोग किया गया है। आईएसआईएल के आतंकी, इराक़ व सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों पर आक्रमण के बाद लोगों को डराने के लिए उन लोगों का भयावह ढंग से जनसंहार करते हैं जो उनके विचारों से सहमत नहीं होते।
9 दिसंबर 2014 - 20:16
समाचार कोड: 657133
इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल ने अपने अपराध जारी रखते हुए कई ईसाई बच्चों के सिर काट दिए।