सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने हलब शहर में एक ऐतिहासिक मस्जिद को शहीद कर दिया है। प्राप्त समाचारों के मुताबिक़, इतवार को तकफ़ीरी आतंकवादियों ने हलब शहर में ऐतिहासिक मस्जिद को धमाके से उड़ा दिया। नेशनल टीवी के मुताबिक़, आतंकवादियों ने 800 वर्ष पुरानी अल-सुल्तानिया मस्जिद को शहीद कर दिया। सीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि आतंकवादियों नेमस्जिद को शहीद करने के लिए बड़ी मात्रा में विस्फ़ोटक पदार्थों काप्रयोग किया, जिससे होने वाला धमाका इतना ज़ोरदार था कि उसकी आवाज़ दूर दूरतक सुनी गई। दूसरी ओर हलब में तकफ़ीरी आतंकवादियों और सीरियाई सैनिकों के बीच भीषण झड़पों की सूचना है। किसी समय सीरिया की आर्थिक राजधानी समझा जाने वाला हलब शहर अब खंडहर में बदल चुका है।आतंकवादियों ने इस शहर के लगभग आधे भाग पर क़ब्ज़ा कर रखा है। सीरियाईसैनिक तकफ़ीरी आतंकवादियों को इन इलाक़ों से खदेड़ने के लिए व्यापककार्यवाही कर रहे हैं।