8 दिसंबर 2014 - 19:27
 बिना भेदभाव के किया जाए एटमी समझौता।

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि गुट 5+1 के साथ समझौता क़ानूनी आधार पर और बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए।

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि गुट 5+1 के साथ समझौता क़ानूनी आधार पर और बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने संसद में विदेश नीति आयोग के सदस्यों से मुलाक़ात में कहा कि वह सहमति जो क़ानून की आवश्यकता को पूरा करती हो वह केवल क़ानून के अनुपालन और भेदभाव रहित व्यवहार से ही प्राप्त होगी।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि ने अमरीकी अधिकारियों की ओर से गुट 5 + की वार्ता के परिणामों को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किये जाने को दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि ईरान की परमाणु वार्ता टीम, वार्ता में पूरी दृढ़ता के साथ ईरानी राष्ट्र की वास्तविक मांग को ही पेश कर रही है।