रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी अल-मलीकी ने कहा कि सीरियाई सरकार के प्रतिरोध ने पश्चिम की साजिशों पर पानी फेर दिया। उन्होंने अलमिनार टीवी चैनल से बातचीत में सीरियाई सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पश्चिम, ख़ास तौर से अमेरिका की साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीरिया की जनता की ओर से अपने देश के शासन का समर्थन और सीरियाई सरकार के प्रतिरोध ने हर प्रकार की साजिश को नाकाम बना दिया।
नूरी अल-मलीकी ने इराक़ के हालात का ज़िक्र किया और अपने देश को क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश बताया और कहा कि इराक़ में ISIL के कदम जमाने में कुछ इराकी सैन्य कमांडरों और सरकार विरोधियों की साजिश और विद्रोह काम करता रहा है लेकिन आतंकवादियों के खिलाफ़ अभियान जारी है और इराक़ी सेना के साथ सहयोग और आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में इराक़ के स्वयंसेवकों की प्रक्रिया कि जिसके परिणामस्वरूप काफी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, इराक़ के लिए गर्व का कारण हैं।
उन्होंने इराक़ को बांटने को लेकर भी रचाई जाने वाली खतरनाक साजिश की ओर इशारा किया और ताकीद के साथ कहा कि इराकी जनता, इस षड़यंत्र के मुक़ाबले में भी पूरी तरह डटी हुई है।
8 दिसंबर 2014 - 17:02
समाचार कोड: 656845
रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी अल-मलीकी ने कहा कि सीरियाई सरकार के प्रतिरोध ने पश्चिम की साजिशों पर पानी फेर दिया।