8 दिसंबर 2014 - 16:57
 इस्राईली ख़ुफ़िया विभाग ISIL के सरग़नाओं को ट्रेनिंग दे रहा है।

रूस के वरिष्ठ सलाहकार अलेक्जेंडर प्रोखानोफ ने कहा है कि यहूदी सरकार की खुफिया एजेंसी मोसाद आतंकवादी गिरोह ISIL के सरगनों को खुफिया प्रशिक्षण देते हैं।

रूस के वरिष्ठ सलाहकार अलेक्जेंडर प्रोखानोफ ने कहा है कि यहूदी सरकार की खुफिया एजेंसी मोसाद आतंकवादी गिरोह ISIL के सरगनों को खुफिया प्रशिक्षण देते हैं।
अलेक्जेंडर प्रोखानोफ ने प्रेस टीवी को इंटरव्यू देते हुए मध्यपूर्व में ISIL की आतंकवादी कार्यवाहियों में इस्राइली सैनिकों की भूमिका से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस्राईल और मोसाद ने मध्यपूर्व में अपने पुराने हस्तक्षेप के मद्देनजर अपने अनुभव आतंकवादी गिरोह ISIL तक स्थांतरित करने की कोशिश की है।
अलेक्जेंडर प्रोखानोफ ने इस बात को बयान करते हुए कि ISIL और इस्लाम में विरोधाभास पाया जाता है कहा ISIL क्षेत्र में आतंक फैलाने, ईरान और रूस को धमकी देने और यूरोप को डराने के संबंध में अमेरिका का चम्चा है।