नाइजेरिया के मुफ़्ती ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल को नास्तिक और ख़्वारिज से भी बुरा कहा है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार नाइजेरिया के मुफ़्ती इब्राहीम सालेह अलहुसैनी ने रविवार को इस बात का उल्लेख करते हुए कि आईएसआईएल सहित दूसरे चरमंपथी गुट ख़्वारिज से ज़्यादा धर्म में बिदअत लाने वाले हैं, बल दिया कि इस्लाम के दुश्मन, इस्लाम को ख़त्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल अतिक्रमणकारी है और उसने भ्रष्टाचार को फैलाया है। इब्राहीम सालेह ने बल दिया कि आईएसआईएल सहित दूसरे चरमपंथी गुटों से सशस्त्र संघर्ष की ज़रूरत है ताकि आतंकवादी कृत्यों से निपटा जा सके।
नाइजेरिया के मुफ़्ती ने धर्म की सही समझ हासिल करने पर बल दिया और इन चरमपंथी गुटों को सरंक्षण देने वालों को नसीहत की। उन्होंने बल दिया कि आतंकवादी गुट, इस्लाम को भीतर से ख़त्म करने के लिए इस्लाम के दुशमनों को अवसर मुहैया कराते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर द्वारा निर्धारित सीमा को लांघना, रक्तपात करना और भय फैलाना ही आतंकवाद है।
ज्ञात रहे ख़्वारिज वह लोग थे जिन्होंने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के काल में अपने कट्टरपंथी विचारों के कारण मुसलमानों के ख़िलाफ़ कई युद्ध छेड़ा था।
7 दिसंबर 2014 - 19:28
समाचार कोड: 656669
नाइजेरिया के मुफ़्ती ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल को नास्तिक और ख़्वारिज से भी बुरा कहा है।