7 दिसंबर 2014 - 19:26
 इराक़ी विदेश मंत्री तेहरान पहुंचे

इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ‘हिंसा व चरमपंथ से पाक दुनिया’ नामक सम्मेलन में भाग लेने तेहरान पहुंचे।

इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ‘हिंसा व चरमपंथ से पाक दुनिया’ नामक सम्मेलन में भाग लेने तेहरान पहुंचे।
संवाददाता के अनुसार इब्राहीम जाफ़री रविवार की शाम एक शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंचे। ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने उनका स्वागत किया।
इब्राहीम जाफ़री ‘हिंसा व चरमपंथ से पाक दुनिया’ में भाग लेने के अलावा ईरानी विदेश मंत्री सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे। इसी प्रकार इस सम्मेलन में भाग लेने सीरियाई विदेश मंत्री वलीद मोअल्लिम भी आ रहे हैं।
‘हिंसा व चरमपंथ से पाक दुनिया’ नामक कान्फ़्रेंस तेहरान में 9 और 10 दिसंबर को आयोजित हो रही है जिसमें दुनिया के 40 से ज़्यादा देशों के राजनेता, विचारक और बुद्धिजीवी भाग ले रहे हैं।