पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बायली इलाक़े पर अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 4 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए।
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह हमला रविवार को मीरानशाह शहर से 45 किलोमीटर पश्चिम स्थित ख़ान तंगी इलाक़े में हुआ। कुछ अधिकारियों का कहना है कि मारे जाने वाले मिलिटेंट्स थे जबकि दूसरों ने इस संबंध में संदेह जताया।इससे पहले रविवार को ही अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुन्नड़ में अमरीका के ड्रोन हमले में कम से कम 10 तालेबान मारे गए। अफ़ग़ान अधिकारियों के अनुसार मारे जाने वाले कुन्नड़ प्रांत में हमलों में अफ़ग़ान तालेबान की मदद करते थे।काबुल आरोप लगता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिलिटेंट्स अफ़ग़ानिस्तान के भीतर आतंकवादी हमले करते हैं।
7 दिसंबर 2014 - 19:15
समाचार कोड: 656665
पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बायली इलाक़े पर अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 4 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए।