इराक़ी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों को क़ानूनी संरक्षण दिए जाने से संबंधित समाचारों का खंडन किया है।
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने एक बयान जारी करके देश में अमरीकी सैनिकों को क़ानूनी संरक्षण दिए जाने से संबंधित संचार माध्यमों के समाचारों पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में बग़दाद में तैनात अमरीकी राजदूत स्टीवर्ट जोन्ज़ का बयान वास्तविकता पर आधारित नहीं है क्योंकि इराक़ में कोई अमरीकी सैनिक नहीं हैं।
प्रधानमंत्री के कार्यालय ने यह उल्लेख करते हुए कि इराक़ में अमरीकी सलाहकार को, बग़दाद में अमरीकी दूतावास के कर्मी के रूप में कूटनयिक संरक्षण प्राप्त है, कहा कि यह सहमति इराक़ की पूर्व सरकार की सहमति से हुई है। इस रिपोर्ट के आधार पर कुछ लोग प्रधानमंत्री के हालिया सुधार कार्यक्रम में विघ्न उत्पन्न करने के लिए जनमत को दिगभ्रमित करने और सरकार के विरुद्ध प्रोपैगंडा करने का प्रयास कर रहे हैं।
ब्रिटिश समाचार पत्र गार्डियन ने बग़दाद में तैनात अमरीकी राजदूत स्टूवर्ट जोन्ज़ के वाले से रिपोर्ट दी थी कि वाशिंग्टन-बग़दाद समझौते के अंतर्गत इराक़ में अमरीकियों को क़ानूनी संरक्षण प्राप्त है।
7 दिसंबर 2014 - 18:39
समाचार कोड: 656649
इराक़ी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों को क़ानूनी संरक्षण दिए जाने से संबंधित समाचारों का खंडन किया है।