7 दिसंबर 2014 - 05:49
 अमरीका, अगले साल भी अफ़ग़ानिस्तान से नहीं निकलेगा

अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि अगले साल के आरंभिक महीनों में लगभग 11 हज़ार अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद रहेंगे।

अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि अगले साल के आरंभिक महीनों में लगभग 11 हज़ार अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद रहेंगे।
पिछले दिनों अपने पद से त्यागपत्र दे चुके चक हैगल ने काबुल में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सेना के निष्कासन की प्रक्रिया अगले साल तक जारी रहेगी और अगले साल के अंत तक इस देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों की संख्या साढ़े पांच हज़ार तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में विदेश सैनिकों की कुछ संख्या को बाक़ी रखने का निर्णय, हालिया दिनों में तालेबान के हमलों में वृद्धि के कारण नहीं लिया गया है क्योंकि अफ़ग़ान सेना बड़ी सफलता से इन हमलों का मुक़ाबला और देश की स्थिरता की रक्षा कर रही है।ज्ञात रहे कि अमरीका के त्यागपत्र दे चुके रक्षामंत्री चक हैगल शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान के औचक दौरे पर काबुल पहुंचे।