7 दिसंबर 2014 - 05:47
 फ़ार्स की खाड़ी में ईरान की भूमिका निर्णायक

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने स्वीकार किया है कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में ईरान की भूमिका अत्यंत निर्णायक है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने स्वीकार किया है कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में ईरान की भूमिका अत्यंत निर्णायक है।
फ़िलिप हैमंड ने बहरैन की राजधानी मनामा ने एक कान्फ़्रेंस में कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र की सुरक्षा में ईरान निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने "क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां" नामक एक कान्फ़्रेंस में भाषण करते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है और उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने इसी प्रकार आंकवादी गुट आईएसआईएल और अन्य आतंकी संगठनों की ओर से मध्यपूर्व के देशों के लिए उत्पन्न किए जा रहे ख़तरों की ओर संकेत करते हुए यह भी स्वीकार किया कि अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ के हवाई हमलों से केवल आईएसआईएल की प्रगति को रोका जा सकता है किंतु उसे इराक़ से पूर्ण रूप से बाहर निकालने और पूर्ण पराजय देने के लिए इससे अधिक कार्यवाही की ज़रूरत है।हैमंड ने कहा कि ईरान फ़ार्स की खाड़ी के देशों का एक बड़ा पड़ोसी है और आईएसआईएल को समाप्त करने का एक मार्ग ईरान भी है। उन्होंने इसी प्रकार ईरान के साथ जारी परमाणु वार्ता के बारे में कहा कि हमारे पास ईरान के साथ वार्ता के अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं है।ज्ञात रहे कि बहरैन के इंटनेश्नल स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ सेंटर की ओर से इस कान्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें संसार के अनेक देशों के राजनेताओं व सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।