7 दिसंबर 2014 - 05:41
 ईरान ने इराक़ में आतंकियों के ठिकाने पर हमला नहीं किया

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर ईरान की ओर से हवाई हमलों की ख़बर का खंडन किया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर ईरान की ओर से हवाई हमलों की ख़बर का खंडन किया है।
इस अधिकारी ने अपना नाम प्रकट न किए जाने की शर्त पर शनिवार की रात कहा कि ईरान ने इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर वायु आक्रमण नहीं किया है और इस संबंध में ईरान के उप विदेश मंत्री के जिस बयान का हवाला दिया जा रहा है उसमें उन्होंने यह कहा है कि यदि इराक़ सरकार अनुरोध करे तो ईरान, उसके साथ सैन्य सहयोग सहित हर क्षेत्र में सहकारिता के लिए तैयार है।यह ऐसी स्थिति में है कि जब इराक़ की वायु सेना के प्रमुख ने भी शनिवार को इस बात का खंडन किया था कि ईरान के युद्धक विमानों ने उनके देश में आतंकी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर हमला किया है।
ज्ञात रहे कि कुछ संचार माध्यमों ने ईरान के उपविदेश मंत्री इब्राहीम रहीम पुर के हवाले से समाचार दिया था कि ईरान के युद्धक विमानों ने हाल ही में इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर हमले किए है।