इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमान्डर ने कहा है कि ईरान की सीमाओं पर पूर्ण शांति है और देश की किसी भी सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई अशांति नहीं है।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि देश की समस्त सीमाओं की रक्षा, देश की सेनाएं पूर्ण रूप से कर रही हैं और सीमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त चौकियां और चेकपोस्ट बना दिये गये हैं। उनका कहना था कि सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियां पूर्ण रूप से सामान्य हैं। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि इराक़ में भी सेना पूर्ण रूप से चौकस है और तीर्थयात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं पायी जाती।
6 दिसंबर 2014 - 19:49
समाचार कोड: 656430
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमान्डर ने कहा है कि ईरान की सीमाओं पर पूर्ण शांति है और देश की किसी भी सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई अशांति नहीं है।