6 दिसंबर 2014 - 19:45
 अमरीकी नीतियों ने आतंकवाद को परास्त कर दिया

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान की नीतियों ने क्षेत्र में आतंकवाद को परास्त कर दिया है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान की नीतियों ने क्षेत्र में आतंकवाद को परास्त कर दिया है।
मैक्सिको के दौरे पर गये अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने मास्को के विदेशमंत्री ख़ोज़े एन्टीनो माएदे से भेंट में क्षेत्र के हालिया परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया।  उन्होंने एक बार फिर बल देकर कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद का जन्म, अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों की ग़लत नीतियों का परिणाम है।  अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि ईरान आतंकवाद से संघर्ष में दृढ़ संकल्पित है। उनका कहना था कि ईरान ने पूरी सच्चाई से परमाणु विषय पर अपने वचनों का अमल किया और इसको वार्ता के समस्त पक्षों और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने स्वीकार किया है।
ईरान की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा कि वार्ता में समग्र समझौता हो सकता है जब अमरीका अपने विस्तारवाद पर लगाम लगाये। इस भेंटवार्ता में मास्को के विदेशमंत्री ने ईरान को क्षेत्र का महत्त्वपूर्ण देश बताया और कहा कि क्षेत्र के बहुत से परिवर्तनों में ईरान की केन्द्रीय भूमिका है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ईरान और मैक्सिकों के संबंधों में विस्तार की मांग की।