तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के केन्द्र तिकरीत में कम से कम 40 इराक़ियों का उनके घरों से अपहरण कर लिया है।
रिपोर्टों के अनुसार ये आतंकवादी इन इराक़ियों को बंधक बनाकर अज्ञात स्थान की ओर ले गए। इन इराक़ियों ने आईएसआईएल का आदेश मामने से इन्कार कर दिया था।पिछले हफ़्ते तकफ़ीरी आतंकवादियों ने तिकरीत के उत्तरी भाग में 25 लोगों का इसी बात पर अपहरण किया था कि उन्होंने भी आईएसआईएल के आज्ञापालन से इन्कार किया था।तकफ़ीरी आतंकवादी जून में इराक़ में प्रविष्ट हुए। आतंकियों ने इराक़ी समुदायों ख़ास तौर पर शीया, सुन्नी, कुर्द और ईसाइ संप्रदायों के लोगों की सार्वजनिक स्थल पर हत्या सहित ऐसे जघन्य अपराध किए जिसका उदाहरण नहीं मिलताइस समय तकफ़ीरी आतंकवादी सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर भी नियंत्रण किए हुए हैं। वहां भी वे इसी प्रकार का जघन्य अपराध कर रहे हैं।
6 दिसंबर 2014 - 19:42
समाचार कोड: 656427
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के केन्द्र तिकरीत में कम से कम 40 इराक़ियों का उनके घरों से अपहरण कर लिया है।