6 दिसंबर 2014 - 19:40
isilके खिलाफ़ हवाई हमले बग़दाद सरकार के अनुरोध पर किए गए।

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आईएसआईएल के विरुद्ध हवाई हमले बग़दाद सरकार के अनुरोध पर हुए।

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आईएसआईएल के विरुद्ध हवाई हमले बग़दाद सरकार के अनुरोध पर हुए।
विदेशमंत्रालय में एशिया पैसेफ़िक मामले के प्रभारी इब्राहीम रहीमपूर ने गार्डियन समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि इराक़ में आईएसआईएल के विरुद्ध ईरान के हवाई हमले, बग़दाद सरकार के पूर्ण समन्वय और अनुरोध पर किए गये। उनका कहना था कि यह हमले बग़दाद की केन्द्रीय सरकार के अनुरोध से किए गये और इस संबंध में अमरीका से हमारी कोई बातचीत नहीं हुई।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य इराक़ में अपने हितों की रक्षा करना था। उन्होंने कहा कि बग़दाद की केन्द्र सरकार और इराक़ी कुर्दिस्तान के अपने मित्रों के हितों की रक्षा के लिए जो आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्षरत हैं, यह हमले किए गये। उन्होंने लंदन में होने वाले इस साक्षात्कार में कहा कि हमने इस विषय पर अमरीका से किसी भी प्रकार का समन्वय नहीं किया और यह हमले पूर्ण रूप से इराक़ी सरकार के समन्वय से हुए हैं। ईरान के अधिकारी का कहना था कि हर सैन्य कार्यवाही बग़दाद सरकार के अनुरोध पर ही की गयी है।
श्री इब्राहीम रहीमपूर का कहना था कि हम इराक़ में सीरिया जैसी स्थिति उत्पन्न होने की अनुमति कभी नहीं देंगे, यह स्थिति बाहरी शक्तियों की देन है। उनका कहना था कि इराक़ को हमारी सहायता, सीरिया की सहायता से अधिक होगी क्योंकि इराक़ हमसे बहुत निकट है। ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि दमिश्क़ में बश्शार असद की सरकार के कमज़ोर न होने के कारण आईएसआईएल और अधिक कमज़ोर होगा। उनका कहना था कि सऊदी अरब और तुर्की, आईएसआईएल को बश्शार असद की सरकार के विकल्प के रूप में पेश करने के प्रयास में हैं। उनका कहना था कि पश्चिमी सरकारों को क्षेत्र में अपने क्षेत्रीय घटकों की ग़लतियों का आभास हो गया है और उन्होंने ईरान के तार्किक व्यवहार का लोहा मान लिया है।