करबला के वक़्फ़ बोर्ड और पर्यटन मामलों की समिति के प्रमुख जासिम मालेकी ने कहा है कि इस साल हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम पर एक करोड़ सत्तर लाख स्थानीय और विदेशी ज़ायरीनके जमा होने की उम्मीद है।
श्री जासिम मालेकी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के भीतर से लगभग एक करोड़ पचास लाख ज़ायरीन के करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्लाम के चेहलुम के अवसर पर जमा होने की आशा है जबकि लगभग बीस लाख विदेशी तीर्थयात्री भी करबला पहुंच रहे हैं। उनका कहना था कि भारी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्कूलों को ख़ाली करा लिया गया है और अतिरिक्त तंबुओं की व्यवस्था कर दी गयी है। उनका कहना था कि तीर्थयात्रियों को करबला के मुख्य द्वार पर उतरना होगा और वहां से स्थानीय बसों और गाड़ियों के माध्यम से उन्हें उनके होटलों और विश्राम स्थल पहुंचाया जाएगा। करबला और अन्य स्थानों पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं।
6 दिसंबर 2014 - 19:27
समाचार कोड: 656417