भारतीय प्रशासित जम्मू कश्मीर में सशस्त्र अलगाववादियों और भारतीय सैनिकों के बीच मुठभेड़ में आठ सैनिक और तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
शुक्रवार की सुबह उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए हमले में छह सशस्त्र अलगाववादी भी मारे गए हैं। उरी में लाइन ऑफ़ कंट्रोल के निकट हुए इस हमले को भारतीय सैन्य अधिकारियों ने एक आत्मघाती हमला क़रार दिया है।यह हमला ऐसे समय में हुआ है कि जब राज्य में विधान सभा के चुनाव जारी हैं, और सोमवार को भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं।उरी श्रीनगर से उत्तर पश्चिम में लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां मोदी सोमवार को एक चुनाव सभा को संबोधित करेंगे।9 दिसंबर को उरी सेक्टर में विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान होना है।उरी चुनाव क्षेत्र से एक पूर्व पुलिस अधिकारी भी उम्मीदवार हैं।
6 दिसंबर 2014 - 07:05
समाचार कोड: 656229
भारतीय प्रशासित जम्मू कश्मीर में सशस्त्र अलगाववादियों और भारतीय सैनिकों के बीच मुठभेड़ में आठ सैनिक और तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं।