5 दिसंबर 2014 - 08:14
 आतंकवाद के खिलाफ़ अभियान में ईरान का सहयोग सराहनीय।

इराक़ के कुरदिस्तान की स्थानीय फोर्सेज़ के डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने आतंकवाद के खिलाफ़ अभियान में ईरान के सहयोग की सराहना की है।

इराक़ के कुरदिस्तान की स्थानीय फोर्सेज़ के डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने आतंकवाद के खिलाफ़ अभियान में ईरान के सहयोग की सराहना की है।
इरना की एक रिपोर्ट अनुसार इराक़ के कुरदिस्तान के स्थानीय फोर्सेज़ के डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जब्बार यावर ने एक संवाददाता सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ईरान की भूमिका के बारे में कहा कि ईरान, इराक़ और इराक़ी कुरदिस्तान के क्षेत्र का घटक देश है और हमारे ईरान के साथ बहुत अच्छे सम्बंध हैं।
उन्होंने मीडिया में ईरानी युद्धक विमानों से तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL के ठिकानों पर बमबारी किए जाने के सम्बंध में सामने आने वाली खबरों के बारे में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि इराक़ का रक्षा मंत्रालय आधिकारिक तौर पर मूसेल को आज़ाद कराने के लिए कुर्दों के पेश्मर्गा फोर्सेज़ से योगदान चाहती है और अगले कुछ दिनों में मूसेल शहर की आज़ादी को लेकर योजना के लिए नियमित वार्ता शुरू होने वाली है