5 दिसंबर 2014 - 08:11
 ISIL के खिलाफ़ ईरान का सैन्य हस्तक्षेप बेहद ज़रूरी।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में ISIL के खिलाफ़ ईरान की हर प्रकार की फ़ौजी कार्यवाही सकारात्मक साबित होगी।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में ISIL के खिलाफ़ ईरान की हर प्रकार की फ़ौजी कार्यवाही सकारात्मक साबित होगी। फ्रांस प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में ISIL के खिलाफ़ ईरान की हर तरह की फ़ौजी कार्यवाही सकारात्मक साबित होगी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान, ISIL के खिलाफ़ कार्यवाही अंजाम दे रहा है तो यह कदम प्रभावी साबित होंगे और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। अमेरिकी विदेशमंत्री का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है कि जब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान, इराक़ में ISIL के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। ग़ौरतलब है कि ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने अपने एक बयान में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के ISIL के खिलाफ़ ईरान के हवाई हमलों पर आधारित दावों को खारिज कर दिया है।