नाईजीरिया के शहर दामातोरो पर वहाबी आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में एक सौ पचास लोगों को अपनी जानों से हाथ धोना पड़ा।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया है कि इस हमले में मारे जाने वाले एक सौ पंद्रह लोगों के शव शहर के सेंट्रल फ़्रीज़र में स्थानांतरित किये जा चुके हैं। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने शव नागरिकों के और कितने बोको हराम के आतंकवादियों हैं।
रिपोर्टों के अनुसार 48 पुलिसकर्मी भी इस हमले में मारे गए हैं। दामातोरो शहर पर बोकोहराम के हमले के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
5 दिसंबर 2014 - 08:06
समाचार कोड: 656051
नाईजीरिया के शहर दामातोरो पर वहाबी आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में एक सौ पचास लोगों को अपनी जानों से हाथ धोना पड़ा।