लेबनान की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार, लेबनानी सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि इस्राईल का एक ड्रोन लेबनानी सीमा में प्रविष्ट हो गया था और उसने बालाबक, रियाक़, ज़हला, शूफ़ और इक़लीमिल ख़रूब के ऊपर उड़ानें भरीं। ज़ायोनी समाचार पत्र यदीयेत अहारनोत ने बृहस्पतिवार को बताया कि लेबनान की सेना ने इस्राईल के एक ड्रोन पर फ़ायरिंग की।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन इस्राईल की हवाई, ज़मीन और समुद्री सीमा का निरंतर उल्लंघन करता रहता है और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 की जिसने वर्ष 2006 में तैंतीस दिवसीय युद्ध को समाप्त कराया था, अनदेखी करता रहता है।
4 दिसंबर 2014 - 20:36
समाचार कोड: 656019