4 दिसंबर 2014 - 20:34
 इस्राईल के अत्याचारों को उजागर करने की ज़रूरत है

ईरान के सांस्कृतिक व मार्गदर्शन मंत्री अली जन्नती ने कहा है कि फ़िलिस्तीन का मुद्दा और इसी प्रकार अत्याचारग्रस्त फ़िलिस्तीनियों पर ढाये जाने वाले पाश्विक अपराध, इस्लामी जगत के मुख्य विषयों में शामिल हैं।

उन्होंने तेहरान में ओआईसी के सेक्रेट्री जनरल अयाद अमीन मदीन के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि इस्लामी जगत के संचार माध्यमों को चाहिए कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी प्रवृत्ति को जगज़ाहिर करने के लिए फ़िलिस्तीनी उमंगों की एक आवाज़ और एकजुट होकर समर्थन करें।
उन्होंने तेहरान में इस्लामी देशों के सूचना एवं प्रसारण मंत्रियों के सम्मेलन और इस सम्मेलन के शीर्षक को “इस्लामी जगत में शांति और स्थिरता की स्थापना के लिए संचार माध्यमों की एकजुटता”बनाये जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस शीर्षक का चयन, उन विषयों को दृष्टि में रखकर किया गया है जिनका इस्लामी जगत को इस समय सामना है। उन्होंने कहा कि इस्लाम की छवि को ख़राब करना, तकफ़ीरियों और चरमपंथियों का वह लक्ष्य है जिसे वह साम्राज्यवाद की सेवा के लिए आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।