4 दिसंबर 2014 - 20:12
 फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनियों का पुनः आक्रमण

ज़ायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर आक्रमण किया है।

ज़ायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर आक्रमण किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने गुरुवार को सुबह नाबलस में फ़िलिस्तीनियों पर आक्रमण किया।  इस आक्रमण में कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए।  आक्रमणकारी सैनिक कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार करके अपने साथ ले गए।  इन सैनिकों ने इसी प्रकार पूर्वी नाबलस में हज़रत यूसुफ़ के मक़बरे पर भी धावा बोला।इसी बीच समाचारिक सूत्रों ने एक फ़िलिस्तीनी के शहीद होने की सूचना दी है।  यह फ़िलिस्तीनी बुधवार की रात पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी सैनिकों की गोली से घायल हो गया था।