अमरीकी न्यायालय ने हत्या के मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी को दोषमुक्त घोषित किया है।
एक एसे अमरीकी पुलिसकर्मी को वहां के न्यायाल ने दोषमुक्त घोषित किया है जिसने अस्थमा के एक अश्वेत रोगी गार्नर की गला घोटकर हत्या कर दी थी। गार्नर परिवार के वकील का कहना है कि वो इस बात से हैरान हैं कि ज्यूरी ने घटना के वीडियो टेप को अनदेखा कर दिया जिसमें पुलिस अफ़सर को एरिक गार्नर का गला दबाते हुए दिखाया जा रहा है। शव परीक्षण के अनुसार गार्नर की मृत्यु गला दबाने से हुई है। एक वीडियो में डेनियल पेंटालेओ गार्नर को गिरफ्तार करते दिखाया गया है। इस वीडियो में अस्थमा से पीड़ित 43 वर्षीय गार्नर चिल्ला कर कह रहा है कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं।
ज्ञात रहे कि लगभग दो हफ़्तों के भीतर ये दूसरा मामला है जब किसी काले व्यक्ति की मौत के मामले में अमरीका की ज्यूरी ने गोरे पुलिस अफ़सर पर आरोप तय न करने का फैसला किया है। इससे पहले फ़र्गसन में काले युवक माइकल ब्राउन के मामले में पुलिस अधिकारी डेरेन विल्सन को ज्यूरी ने आरोपमुक्त कर दिया था। इस घटना को लेकर अमरीका के कई नगरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।
उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क में ग्रैंड ज्यूरी ने जुलाई महीने में हुए एक अश्वेत निहत्थे व्यक्ति एरिक गार्नर की हत्या के मामले में गोरे पुलिस अफ़सर पर आरोप तय करने से इनकार कर दिया है। अमरीकी क़ानून के अनुसार ग्रांड ज्यूरी ही यह निर्णय करती है कि किसी मामले पर अदालत में मुक़दमा चलाने के लिए क्या पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। इसी बीच न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लेसियो का कहना है कि ग्रांड ज्यूरी का फैसला बहुत से लोगों को पसंद नहीं आएगा।
4 दिसंबर 2014 - 20:09
समाचार कोड: 656009
अमरीकी न्यायालय ने हत्या के मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी को दोषमुक्त घोषित किया है।