अमरीका की कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्र-कर्मचारी संघ ने फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ अपराध करने के कारण इस्राईल के बहिष्कार की कोशिश शुरु कर दी है।
हफ़िन्गटन पोस्ट के अनुसार, कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी का छात्र-कर्मचारी संघ इस्राईल के बहिष्कार, उस पर प्रतिबंध लगाने तथा विनिवेश के अभियान के समर्थन में मतदान करेंगे। यह यूनाइटेड ऑटो वर्कर्ज़ पर आधारित एक स्थानीय संघ है जिसमें छात्र, शिक्षक और शिक्षकों के सहायकों सहित 12 हज़ार सदस्य हैं। यह बीडीएस अभियान फ़िलिस्तीनी संघों के समर्थन में चलने वाला अभियान है।
गुरुवार को मतपत्र पर लिखा हुआ था कि इस्राईल का उस वक़्त तक बहिष्कार करो जब तक वह अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का पालन और फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों का सम्मान नहीं करता।
ज्ञात रहे पिछले साल दो शैक्षिक गुटों द अमेरिकन स्टडीज़ एसोसिएशन और द एसोसिएशन फ़ॉर एशियन अमेरिकन स्टडीज़ ने ऐसे सम्मेलन के आयोजना का बहिष्कार किया था जिसमें तेल अवीव का समर्थन किया जाता है।
परिवेष्टन से घिरे ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हालिया पचास दिवसीय युद्ध में ज़ायोनी युद्धक विमानों ने जनेवा कन्वेन्शन का उल्लंघन करते हुए अनेक स्कूलों और अस्पतालों पर बम बरसाए थे।
3 दिसंबर 2014 - 19:31
समाचार कोड: 655789
अमरीका की कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्र-कर्मचारी संघ ने फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ अपराध करने के कारण इस्राईल के बहिष्कार की कोशिश शुरु कर दी है।