तकफ़ीरी गुटों के ख़तरे नामक अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के सचिव ने कहा है कि अमरीका व पश्चिम, आतंकी और तकफ़ीरी गुटों के मुख्य समर्थक हैं।
महदी फ़रमानियान ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि अमरीका और क्षेत्र के कुछ देश, तकफ़ीरी व आतंकी गुटों का समर्थन कर रहे हैं तथा उन्हें आर्थिक व सामरिक सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमरीका की सैन्य उपस्थिति ने न केवल यह कि तकफ़ीरी व आतंकी विचारधारा को समाप्त नहीं किया है बल्कि यह उपस्थिति स्वयं ही इन गुटों की आतंकी कार्यवाहियों में विस्तार का कारण बनी है।महदी फ़रमानियान ने कहा कि तकफ़ीरियों की कार्यवाहियों में वृद्धि का एक मुख्य कारण, स्वयं अमरीका है और उसे जहां आवश्यकता होती है वह इन गुटों की सहायता करता है। तकफ़ीरी गुटों के ख़तरे नामक अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के सचिव ने कहा कि पश्चिम वाले भी ज़ायोनी शासन के लिए सुरक्षित वातावरण उत्प्नन करने सहित अपने विभिन्न लक्ष्यों के अंतर्गत तकफ़ीरियों और आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।
3 दिसंबर 2014 - 19:23
समाचार कोड: 655785
तकफ़ीरी गुटों के ख़तरे नामक अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के सचिव ने कहा है कि अमरीका व पश्चिम, आतंकी और तकफ़ीरी गुटों के मुख्य समर्थक हैं।