3 दिसंबर 2014 - 19:18
 तेहरान, इस्लामी देशों के सूचना मंत्रियों का दसवां सम्मेलन शुरू

इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के इन्फ़ार्मेशन मंत्रियों का दसवां सम्मेलन तेहरान में शुरू हो गया है।

इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के इन्फ़ार्मेशन मंत्रियों का दसवां सम्मेलन तेहरान में शुरू हो गया है।
इस सम्मेलन का नारा, “ इस्लामी जगत में शांति के लिए मीडिया सहयोग” है। इस्लामी सहयोग के 57 सदस्य देश हैं जिनमें 40 से ज़्यादा सदस्य देश तेहरान सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार इस सम्मेलन में 22 देश, मंत्री स्तर पर शामिल हुए हैं। फ़ार्स खाड़ी के तटवर्ती देशों में सऊदी अरब, क़तर, कुवैत और संयुक्त अरब इमारात भी इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं।
चरमपंथ के ख़िलाफ़ इस्लामी देशों के संचार माध्यमों के बीच सहयोग इस सम्मेलन का मुख्य विषय है।
सोमवार और बुधवार को इस्लामी देशों के मीडिया विशेषज्ञों का सम्मेलन हुआ था जिसमें इस्लामी देशों के मीडिया की उपयोगिता बढ़ाने पर बल दिया गया।
इस सम्मेलन में भाग लेने वाले इराक़ के उपसंस्कृति मंत्री ने कहा कि तेहरान में इस्लामी देशों के सूचना मंत्रियों का सम्मेलन, दुनिया के सामने इस्लाम की सही छवि को पेश करने का उचित अवसर है कि जिससे दुनिया को पता चले कि इस्लाम में चरमपंथ और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
अब्दुल जब्बार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में ईरानी राष्ट्रपति के विश्व को हिंसा व चरमपंथ से पाक करने पर आधारित बयान की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस्लामी देश आपस में सामाचारिक मीडिया के क्षेत्र में एकता से दुनिया को हिंसा व चरमपंथ से पाक बना सकते हैं और दुनिया वालों को शांति का संदेश दे सकते हैं।