लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार लेबनानी सेना ने सीरियाई सीमा के पास कुख्यात आतंकवादी गिरोह ISIL (दाइश) के सरग़ना अबू बकर बग़दादी की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि लेबनानी सेना ने सीरियाई सीमा के पास विदेशी खुफिया एजेंसी के सहयोग से वे अबू बकर बग़दादी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
लेबनानी दैनिक अल-सफ़ीर के अनुसार लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने हिरासत में ली गई महिला को अबू बकर बग़दादी की पत्नी के रूप में पेश किया है लेकिन सूत्रों ने महिला की नेशनलटी व नाम की अभी कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों ने दावा किया है कि अबू बकर बग़दादी की पत्नी और बेटे को उस समय गिरफ़्तार किया गया जब वह जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल करके सीरियाई सीमा से लेबनान प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और दोनों को अब लेबनानी गृह मंत्रालय में जांच के लिए ले जाया गया है।
गौरतलब है कि जुलाई के महीने में इंटरनेट पर अबू बकर बग़दादी और उसकी एक पत्नी की तस्वीर सामने आई थी लेकिन जिस महिला को लेबनानी सेना ने गिरफ्तार किया है उसकी पहचान अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है।
3 दिसंबर 2014 - 17:36
समाचार कोड: 655762
लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार लेबनानी सेना ने सीरियाई सीमा के पास कुख्यात आतंकवादी गिरोह ISIL (दाइश) के सरग़ना अबू बकर बग़दादी की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।