3 दिसंबर 2014 - 17:33
 ISIL को अलविदा कहने वाले भारतीय छात्र ने किया खुलासा।

ISIL आतंकी संगठन न तो जेहाद कर रहा है और न ही कुरान की शिक्षाओं का पालन कर रहा है। ISIL को अलविदा कहने वाले एक भारतीय छात्र ने खुलासा किया है कि ISIL न तो एक पवित्र जंग लड़ रहा है और न ही कुरान की शिक्षाओं का पालन कर रहा है।

ISIL में शामिल होने के लिए इराक़ की यात्रा करने वाला एक भारतीय छात्र उस समय निराश होकर स्वदेश लौट आया जब आतंकवादी संगठन ने उसे शौचालय साफ करने और ऐसे ही अन्य छोटे मोटे कामों में लगा दिया। सूत्रों के अनुसार अरीब मजीद नामक यह 23 वर्षीय जवान अपने तीन दोस्तों के साथ मई के अंत में इराक़ के लिए रवाना हुआ था जिसके बाद प्रशासन की ओर से चिंता जाहिर की गई थी कि ISIL के आतंकवादी भारत से बड़ी संख्या में मुस्लिम जवानों को भर्ती करने की कोशिश कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग का यह छात्र कल मुंबई अपने घर वापस पहुंचा तो उसे भारतीय राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हिरासत में लेकर उस पर आतंकवाद संबंधी आरोप लगाए। अरीब ने भारतीय अधिकारियों को बताया कि आतंकवादी संगठन ने उसे जानलेवा गतिविधियों में शामिल करने के बजाये साइड के कामों जैसे ट्वाएलेट की सफ़ाई और पानी भरने आदि पर लगा दिया था।
अरीब ने अपने परिवार को उस समय फोन करके घर वापस आने की इच्छा व्यक्त जब वह एक गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे उचित चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की गई।