1 दिसंबर 2014 - 18:31
 आतंकी गुट एमकेओ को ट्रेनिंग दे रहा है इस्राईल

इस्राईल, जॉर्डन में सीरिया की सीमा से मिले एक क्षेत्र में ईरान विरोधी आतंकवादी संगठन मुजाहेदीने ख़ल्क़ एम के ओ के सदस्यों को ट्रेनिंग दे रहा है ताकि वे ईरान और पड़ोसी देश इराक़ में आतंकवादी हमले करें।

इस्राईल, जॉर्डन  में सीरिया की सीमा से मिले एक क्षेत्र में ईरान विरोधी आतंकवादी संगठन मुजाहेदीने ख़ल्क़ एम के ओ के सदस्यों को ट्रेनिंग दे रहा है ताकि वे ईरान और पड़ोसी देश इराक़ में आतंकवादी हमले करें।
सूत्रों के अनुसार इस्राईल के एजेंन्ट एमकेओ के आतंकवादियों को ईरान और इराक़ में आतंकवादी हमले करने की ट्रेनिंग के साथ साथ सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भी ट्रेनिंग दे रहे हैं।यह पहली बार है जब ईरान विरोधी आतंकवादी संगठन एमकेओ के सदस्यों को जॉर्डन में ट्रेनिंग दिए जाने का रहस्योद्घाटन हुआ है। इससे पहले की रिपोर्टों में इस बात का रहस्योद्घाटन हुआ था कि चरमपंथी सीरिया और इराक़ में बम धमाकों और अलक़ाएदा की शाखा अन्नुसरा फ़्रन्ट, आईएसआईएल सहित दूसरे आतंकवादी गुटों में शामिल होने से पहले जॉर्डन में आतंकवादी ट्रेनिंग लेते हैं।ज्ञात रहे एमकेओ के तत्व 1986 में इराक़ फ़रार कर गए थे जहां उन्होंने तत्कालीन सद्दाम शासन के समर्थन से वहां पर ईरान की सीमा के निकट इलाक़े में अपने कैंप बनाए थे। इस गुट ने 1991 में दक्षिणी इराक़ में विद्रोह को दबाने तथा इराक़ी कुर्दों के जनसंहार में सद्दाम के साथ सहयोग किया था।  यह आतंकवादी संगठन ईरानी जनता और सरकारी अधिकारियों के ख़िलाफ़ अनेक आतंकवादी हमले कर चुका है।ईरान में 1979 में आयी क्रान्ति के बाद से आतंकवादी हमलों में शहीद होने वाले लगभग 17000 ईरानियों में से 12000  ईरानी एमकेओ द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए।