इराक़ के अलअंबार प्रांत के पश्चिम में अलबू निम्र नामक क़बीले ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ने के लिए हथियार ख़रीदे हैं।इराक़ी समाचाए एजेंसी नख़ील के अनुसार सुन्नी क़बीले अलबू निम्र के मुखिया नईल कऊद ने बताया है कि उनके क़बीले ने आतंकी गुट आईएसआईएल से लड़ने के लिए अलअंबार के केंद्रीय नगर रूमादी से हथियार ख़रीदे हैं। उन्होंने बताया कि बग़दादी और हुदैसा के क्षेत्र में रहने वाले इस क़बीले ने बग़दाद में अपनी संपत्ति बेच कर हल्के और भारी हथियार ख़रीदे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि क़बीले ने किस माध्यम से हथियार ख़रीदे हैं।शैख़ कऊद ने इराक़ की केंद्रीय सरकार से मांग की है कि वह आईएसआईएल के विरुद्ध अभियान में शामिल इस क़बीले के साढ़े तीन हज़ार स्वयं सेवियों को उचित हथियारों से लैस करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनके क़बीले को सशस्त्र नहीं किया तब भी वह आतंकी गुट आईएसआईएल से संघर्ष जारी रखेगा क्योंकि अलअंबार के क़बीले इससे पहले अलक़ाएदा से लड़ कर उसे पराजित कर चुके हैं। (
1 दिसंबर 2014 - 18:10
समाचार कोड: 655341
इराक़ के अलअंबार प्रांत के पश्चिम में अलबू निम्र नामक क़बीले ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ने के लिए हथियार ख़रीदे हैं।